राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ पर आज दून में साफ रहेगा मौसम, दो जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

खबर शेयर करें

प्रदेशभर में आज (मंगलवार) मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन दिनों जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चांदी से चमके पहाड़…औली, हर्षिल और यमुना घाटी का दिखा अद्भुत नजारा

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेशभर में 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम साफ रहने से ठंड का अहसास कम होगा। मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाने से सुबह-शाम ठंड परेशान कर सकती है।